Advertisement

युग दधीचि संस्थान के संस्कार परम्परा महाअभियान का हुआ शुभारम्भ

कानपुर

युग दधीचि संस्थान के संस्कार परम्परा महाअभियान का हुआ शुभारम्भ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष

संस्कार ही मनुष्य को मर्यादित करते हैं–सतीश महाना

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया प्रतीक चिन्ह का अनावरण

कानपुर के युग दधीचि देहदान संस्थान की तरफ से संस्कार जागरण महाअभियान का कार्यक्रम की शुरुआत डीपीएस नगर निगम इंटर कालेज में किया गया,,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रतीक चिन्ह का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,कार्यक्रम का मुख्य उपदेश है कि आने वाली पीढ़ी को संस्कारो से जोड़ा जाए,,

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सतीश महाना ने कहा कि जीवन में संस्कारों का महत्व सबसे अधिक है,,,संस्कार ही मनुष्य को मर्यादित करते हैं,,,इसलिये आने वाली पीढ़ी को अपनी इस संस्कार परम्परा से जोड़ना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है,,,वही अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि अपनी युवा पीढ़ी को सनातन परम्परा के 16 संस्कारों से परिचित कराने हेतु यह अभियान प्रारम्भ किया गया है,,,इसके अन्तर्गत महा विद्यालयों में गोष्ठियां एवं सेमिनार आयोजित कर युवा वर्ग को इसके महत्व से परिचित कराया जायेगा,,,मुख्य वक्ता उत्कर्ष अकादमी निदेशक ने कहा कि हिन्दू संस्कृति में विवाह एक शारीरिक समझौता नहीं संस्कार है,,,16 संस्कारों में 15 वाँ संस्कार विवाह एवं 16 वाँ अन्तेष्टि अंतिम है,,डा. दीक्षित ने कहा कि 16 संस्कारों में सर्वाधिक 5 संस्कार शिक्षा से सम्बन्धित हैं,,जिन्हें बाल्यावस्था में ही दिया जाता है,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh