Advertisement

दूसरे चरण में भी 40 और वार्ड मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण ….

दूसरे चरण में भी 40 और वार्ड मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण ….

— फरवरी माह से नगर के सभी वार्डो में शुरू होजाएगी यह योजना …

— सांसद पचौरी की पहल पर यूपी में पहली बार लॉन्च की गई “वार्ड मित्र योजना” …

— नगर के सभी 85 वार्डो में नियुक्त किए गए ” वार्ड मित्र ” – घर- घर पहुंचाएंगे सरकार योजनाओं की जानकारी…

कानपुर 23 जनवरी । वार्ड मित्र योजना अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 40 उम्मीदवारों के बाद सोमवार को बांकी प्रशिक्षण हेतु स्वरूप नगर बाल निकुंज कार्यालय प्रेक्षागार में एक दिवसीय सत्र को दो पालियों में आयोजित किया गया था । उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रूप में सांसद सत्यदेव पचौरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमे स्वानिति इनिशेटिव के एक्सपर्ट के साथ साथ विकास भवन अंतर्गत समाज कल्याण महिला कल्याण के साथ ही दिव्यांग कल्याण अधिकारी व कौशल विकास अधिकारीयों द्वारा सभी चयनित उम्मीदवारों को सरकार की लाभान्वित योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया। था जानकारी देते हुए वार्ड मित्र जिला समन्वयक राजेंद्र अवस्थी ने बताया की सांसद पचौरी के पायलट प्रोजेक्ट का 1 जनवरी से यह योजना का शुभारभ हो चुका है । वही दूसरे चरण में सोमवार को बांकि बचे 40 अन्य वार्ड मित्रो को भी नियुक्त कर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ अब कल से इस योजना को पूरे शहर में सभी वार्डो में धरातल पर उतरने के लिए ये सभी उम्मीदवार मोहल्लों में जा जा कर घर – घर तक इस योजना को जनमानस तक पहुंचाएंगे । उन्होंने बताया की इस योजना के दूसरे चरण में 40 अन्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा । स्वानिति इनिशेटिव संस्था को ट्रस्टी उमा भट्टाचार्य ने बताया की  द्वितीय चरण के उम्मीदवारों को आज प्रशिक्षण दिया है और मंगलवार को सभी वार्ड मित्रो भव्य कार्यक्रम में सम्मानित करने के साथ नगर में सभी 85 वार्डो में इस योजना की शुरुआत हो जायेगी ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से परियोजना समन्वयक राजेंद्र अवस्थी , स्वानिति से याशि बाजपेई ,अंकुर गोस्वामी ,जितेन्द्र पाल, महिला कल्याण विभाग की मोनिका यादव , जितेंद्र पाल वा हरेंद्र सक्सेना समाज कल्याण से व आई सी बाल विकास परियोजना अधिकारी ,विनय उत्तम दिव्यांग कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh