Advertisement

य़ूपी दिवस के अवसर पर सरकारी स्टालों की प्रदर्शनी का आयोजन

कानपुर
– य़ूपी दिवस के अवसर पर सरकारी स्टालों की प्रदर्शनी का आयोजन
– निवेश और रोजगार थीम पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
– सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कानपुर के सीएसए में सरकारी स्टालों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया….मंडलायुक्त डॉ राजशेखर ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया….निवेश और रोजगार थीम पर आयोजित कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया….
इस दौरान कानपुर मंडलायुक्त डॉ राजशेखर ने बताया कि, 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था…उसके बाद पिछले छै वर्षो से इसको लगातार मनाया जा रहा है….इस मौके पर सीएसए में विभिन्न विभागों की योजनाओं के 32 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए है…जिससे लोग इसको देखकर लाभ उठाये…उन्होंने बताया कि, इस बार निवेश और रोजगार की थीम पर इसका आयोजन किया गया है… कानपुर नगर में पिछले बीस दिनों में बहुत बेहतर काम हुआ है…जिसमे इन्वेस्टर्स समिट में 70 हजार करोड़ से ज्यादा इन्वेस्ट होने के साथ एमओयू साइन हो चुके है…और बहुत जल्द कानपुर इन्वेस्ट के मामले मी टॉप तीन पर रहेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh