Advertisement

एम0एल0सी प्रत्याशी विनोद मिश्रा के लिए सभी शिक्षक हुए लामबंद

कानपुर, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कानपुर उन्नाव से एम एल सी प्रत्याशी विनोद मिश्रा के लिए आज कई जगह शिक्षकों, शिक्षक संगठनो के प्रमुखो और सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने कानपुर, उन्नाव और कानपुर देहात के सैकड़ों विद्यालयों में किया जनसंपर्क। आज ठकुरई गुट के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र स्वामी जिनका शिक्षक हितों के लिए दशकों किया गया संघर्ष से हर शिक्षक परिचित हैं उन्होंने अपने संगठन के संरक्षक बालचंद्र शर्मा और दर्जनों पदाधिकारियों के साथ वीके मिश्रा के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया और सभी शिक्षकों को बताया कि विनोद मिश्रा प्रत्याशी को अगर चुनाव जिताया जाता है तो शिक्षक हितो में होने वाले संघर्ष को व्यापक धार मिलेगी।इसी तरह की अपील उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(एक जुट)के प्रदेशीय मंत्री राजेन्द्र यादव ने सभी वित्तविहीन साथियों से संपर्क करते हुये कहा कि विनोद मिश्रा को सहयोग करें !इस मौके पर प्रमुख रूप से हर जिले में दौरे कर रहे साथियों में ओपी द्विवेदी,पीके शुक्ला,संजय तिवारी,नंदलाल पाल, अमरीश सरोज,रामेन्द चौरसिया, प्रदीप यादव,गीता कटियार,ब्रजेन्द रावत, यदुनंदन अवस्थी,सागर मिश्रा,एस के गुप्ता,कृष्ण कुशवाहा,आसिम अली,सरस तिवारी, महेन्द्र प्रजापति, खुशबू शुक्ला,लवली सिंह,जयपाल अस्थाना,ज्ञान सिंह , इत्यादि लोग रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh