कानपुर 26 जनवरी 2023 को 74 वॉ गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय खाद्य निगम के राष्ट्रीय महामंत्री एव हिंद मजदूर सभा उतर प्रदेश के उपाध्यक्ष व हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल के अध्यक्ष माननीय तारणी कुमार पासवान जी द्वारा भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के कार्यालय शिव कटरा जी टी रोड कानपुर में झंडा रोहन करने के उपरांत काफी संख्या में श्रमिको को संबोधित करते हुए कहा भारत को स्वतंत्र कराने हेतु हमारे देश के करोड़ों नौजवानों ने अपनी कुर्बानीया दी आज का यह भारत उन्ही शहीदों के रक्तो से सिचा हुआ भारत है वीर भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद ,सुभाष चंद्र बोस आदि अनेकों सुपुतो ने हंसते हुए फांसी के फांदे को चूम लिया मगर चिंतन का विषय है कि आज का यह भारत उन शहीदों के सपनो के अनुरूप है कदापि नही क्योंकि उन शहीदों ने स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी कि वहां एकता अखंडता नैतिकता व भाई चारा होगी मगर आज इस देश को संचालित करने वाले राजनेताओं में स्वतंत्र भारत के रूप रेखा को ही बदल कर रख दिया है यही कारण है कि लोग जातिवाद धर्मवाद, पूर्व पश्चिमवाद ऊंच नीच वाद अमीर गरीब वाद न जाने कौन कौन से वादे में फसते जा रहे है। अतः मैं एफ. सी.आई के श्रमिको को समान काम का समान वेतन भारत सरकार के आदेशों को बताया एव देश में 89 डिपो में ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर दी गई है इन सभी डिपो के मजदूरों को परमानेंट कराए जाने हेतु अलग अलग सी.जी.आई.टी.कोर्ट में एवम मुंबई नेशनल टूमिनल कोर्ट में केश चल रहा है जो कि बहुत जल्दी श्रमिको के पक्ष में निर्णय आने वाली है जिस से मजदूरों को समान काम का समान वेतन एव परमानेंट के भांति वेतन भुगतान होगी अतः मैं देश में सभी शहीदों को एव यूनियन के जो नेता नही रहे उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस समारोह में यूनियन के अध्यक्ष निजामुद्दीन उर्फ मंटू एव योगेश ठाकुर रेलवे नेता एव कैलाश पासवान ,सियाराम,पासवान ,विनोद पासवान उर्फ पप्पू ,जीतेश कुमार,उमेश कुमार महतो इंद्रदेव ,भोला पासवान,जगरनाथ,सौरभ मिश्र,जितेंद्र कुमार जगदीश पासवान,योगेंद्र राम,चंदन सिंह, जे पी सिंह,योगेंद्र यादव, राजेश कुमार,घुरहू कुशवाहा,जीयूथ कुशवाहा यूनिश खान,परमानंद साह,शंकर वर्मा भारी संख्या में लोग मजदूर रहे
भारतीय खाद्य निगम व हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल द्वारा झंडारोहण किया गया


















