Advertisement

धूमधाम से मनाया गया 74 व गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे मौजूद

कानपुर

धूमधाम से मनाया गया 74 व गणतंत्र दिवस

मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे मौजूद

सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पूरा भारत देश 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है,, इसी क्रम में कानपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस के घोड़ों ने करतब दिखाए। कार्यक्रम में बाइक शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। हर वर्ष की तरह इस साल भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए,,

आपको बता दें कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहे। उन्होंने झंडारोहण किया। साथ ही वीर सपूतों को सलामी दी,,दरअसल सुबह 8 बजे से परेड के आयोजन शुरुआत हुई। जय हिंद, भारत माता की जय के नारों से पूरा पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड गूंज उठा। घुड़सवार दल की ओर से घुड़दौड़, भाले से जमीन पर पड़ी वस्तु को उठाना, जंप आदि करतब दिखाए गए। वहीं पीआरवी का बाइक शो भी हुआ। इस दौरान पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि इस बार परेड अन्य सालों की तुलना में कुछ अलग रही। गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के सभी थानों और कार्यालयों में झंडारोहण किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh