आरोग्यधाम ग्वालटोली के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ज्वाइंट कमिश्नर एवं केडीए अपर सचिव ने अन्य अधिकारियों के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों के वाद्य यंत्रों की धुनों पर किया राष्ट्रगान, वंदे मातरम के साथ ध्वजारोहण एवं सरस्वती वंदना और पूजन
ज्वाइंट कमिश्नर कानपुर आनंद प्रकाश तिवारी, केडीए उपसचिव गुडाकेश शर्मा, सीनियर इंजीनियर पीडब्ल्यूडी डॉक्टर ए के सिंह समेत अनेक अधिकारी आरोग्यधाम के गणतंत्र दिवस समारोह में हुए शामिल
आरोग्यधाम के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नगर के कई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शहर के वरिष्ठ कर्म योगी (समाचार पत्र वितरक) सम्मानित
ज्वाइंट कमिश्नर कानपुर नगर केडीए उपसचिव एवं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीडब्ल्यूडी ने करी डॉ हेमंत व डॉ आरती मोहन की कार्यों की सराहना एवं दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
आरोग्यधाम के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका अर्चना पांडे ने देशभक्ति के गीत गाकर समा बांध दिया
विट्ठल, शुभांगी एवं अणिमा ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर प्रसिद्ध देशभक्ति के गीतों की धुन निकालकर मन मोह लिया
गणतंत्र दिवस समारोह में बसंत पंचमी के अवसर पर आए हुए अतिथियों ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर किया पुष्पार्चन
आरोग्यधाम ग्वालटोली के तत्वाधान में आरोग्यधाम चिकित्सालय में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट सीपी कानपुर नगर, विशिष्ट अतिथि के रूप में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीडब्ल्यूडी डॉक्टर ए के सिंह राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंधक एसपी सिंह एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रुप में श्री गुडाकेश शर्मा अपर सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अणिमा मोहन एवं शुभांगी शर्मा ने स्वागत गीत एवं वेलकम स्पीच के साथ किया । विट्ठल मोहन ने “आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की”समेत कई देशभक्ति के गीतों को वाद्य यंत्र पर सुना कर किया। आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आर आर मोहन जी ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। इस अवसर पर आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की हम सभी देशवासियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि देश के शहीदों को सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ही ना याद करें बल्कि उन शहीदों के परिवारों की जो भी मदद हो सके हमेशा करने को तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉक्टर आरती मोहन ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस मे हम सभी यह शपथ लेते हैं कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए साल में एक पौधा जरूर लगाएंगे। कार्यक्रम में गायिका अर्चना पांडे ने “ए मेरे वतन के लोगों”, जरा आंख में भर लो पानी” , “ए मेरे प्यारे वतन”, एवं वंदे मातरम गाकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में समाचार पत्र विक्रेता संघ के महामंत्री सुरेंद्र यादव समेत शहर के 40 से अधिक वरिष्ठ एवं कर्मठ कर्म योगियों (समाचार पत्र वितरकों) का सम्मान किया गया। आज ही के दिन वसंत पंचमी का पर्व होने पर आए हुए अतिथियों ने उपस्थित चिकित्सकों के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर माता सरस्वती से बुद्धि एवं विद्या का आशीर्वाद मांगा। डॉ हेमंत मोहन ने कार्यक्रम का समापन करते हुए आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में आरोग्य धाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन *वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन, डॉ अभिषेक सिंह , डॉक्टर कार्तिक विश्नोई के साथ सुनील मिश्रा, सोम कुमार शर्मा, शुभम शर्मा, सत्यम शुक्ला, श्रीश शुक्ला, कमल गुप्ता, रविंद्र शुक्ला, अर्पित त्रिपाठी, आर एन खन्ना, पुष्पा मोहन, नीतीश पांडे, शिवम खन्ना, अंकित शुक्ला, प्रिया शर्मा सौम्या, श्रुति आदि उपस्थित रहे।


















