कानपुर को हरा भरा रखने के लिए टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गुरूजिंदर सिंह ने व्यापारियों को दिलाया संकल्प ! टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री गुरुजिन्दर सिंह ने कोपर गंज में व्यापारियों ने माई ड्रीम कानपुर ग्रीन के कार्यक्रम में व्यापारियों व अतिथियों को गमले में लगे पौधे दिए तथा कानपुर को हरा भरा रखने का संकल्प दिलवाया! गुरुजिन्दर सिंह ने कहा कि सभी संकल्पित हो कर अपने जीवन काल में कम से कम 5 पेड़ अवश्य लगाए Iमुख्य अतिथि ज्ञानेश मिश्र ने झण्डा फहराने के बाद कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री जी ने इस वर्ष को मिलेट ईयर घोषित किया है, आप सभी मोटा अनाज अपने भोजन में अवश्य शामिल करें, जिससे आप निरोगी व स्वस्थ रहेंगे I
विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कल्याण के राष्ट्रीय समन्वयक हरिराम गुप्त जी का प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने शाल व माला पहना कर स्वागत किया I उन्होंने कहा कि देश वासियों को देश के प्रति नैतिक मूल्यों की स्थापना पर जोर तथा उपभोक्ता वादी संस्कृति को छोड़ सादगी सद चरित्र की स्थापना भी करनी चाहिए I उनके साथ सेनानी परिजन जोगिंदर सिंह बाजवा, सत्येंद्र सिन्हा, डॉ आर के निगम तथा अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया Iकार्यक्रम में नदीम आरकेस्ट्रा की टीम ने भक्ति के गीत गा कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया!कार्यक्रम में विशेष योगदान कोषाध्यक्ष अतुल ओमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष अनुरंजन त्रिपाठी, सरदार तेजिंदर सिंह, अतहरुद्दीन , नदीम खान, सुरिंदर सिंह चावला, राजिंदर मिश्र, शमसुल खान , अशोक कुमार गुप्ता, शंकर तिवारी का रहा जिन्होंने आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को संबोधित भी किया!कार्यक्रम अफीम कोठी लोहा व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश गारमेंट मेन्यू फ्रेक्चर एंड ट्रेडिंग एसोसिएशन, एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व जरीब चोकी व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा रंजीत सिंह, राजू वालिया, मनोज विश्वकर्मा, कुल जीत सिंह, मनीष वंसदानी , वसीम वारसी , राजेश आहूजा, इफ्तिखार खान सहित करीब 650 लोगों को पौधा वितरण किया गया I
गणतंत्र दिवस पर व्यापारियों ने माई ड्रीम कानपुर ग्रीन कार्यक्रम का आयोजन किया


















