Advertisement

अन्ध विद्यालय नेहरू नगर में 74वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

कानपुर, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ संस्था द्वारा संचालित कानपुर अन्ध विद्यालय नेहरू नगर में 74वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस संस्था के संस्थापक महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता (उच्चतम न्यायालय) सन्तोष कुमार रुंगटा हैं। आपने इस संस्था के लिये अति सराहनीय कार्य किये हैं ।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रोली साह यंग इंडियन चेयर पर्सन तथा प्रधानाचार्य इन्द्रजीत सिंह ( कानपुर नगर अंध विद्यालय) द्वारा झंडारोहण तथा दृष्टिबाधित छात्रों द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया । संगीताचार्या डॉ प्रतिभा गुप्ता के संचालन में विद्यालय के संगीत द्वारा देशभक्ति समूह गायन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । भिन्न- भिन्न जाति की वेश-भूषा में दृष्टिहीन छात्रों की शोभा अवर्णनीय थी । इन छात्रों के नाम निम्नलिखित हैं- हिमांशु, अमित, अक्षय, कृष्णा, आदि। इस अवसर पर कई महानुभावो ने अपना अपना विचार देश के लिए प्रस्तुत किये। मुख्य रूप से रवि शंकर अग्रवाल ( उद्योगपति), इन्द्रजीत सिंह ( प्रधानाचार्य ), तुषार अग्रवाल (यंग इंडियन क्लब मेंबर), मेघा अग्रवाल (यंग इंडियन वॉइस पर्सन),सुरेश गुप्ता, सूरज कुमार सिन्हा, तथा कानपुर विद्यालय के शिक्षकगण संतोष शर्मा,अखिलेश पांडे, कु. मुबस्शारा खातून, रोहित त्रिपाठी, अर्पित ओमर, डॉ प्रतिभा गुप्ता तथा समस्त कर्मचारी एवं संघ के दृष्टिबाधित 200 से अधिक महिला पुरुष सदस्य भी मौजूद थे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh