Advertisement

चिड़ियाघरमें हुई 6 लाख की चोरी 8 कर्मचारियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

कानपुर
– चिड़ियाघरमें हुई 6 लाख की चोरी
– 8 कर्मचारियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
– मामले को दबाए रहा जू प्रशासन
गणतंत्र दिवस पर कानपुर के चिडियाघर में नौ हजार दर्शकों की भीड उमडी। इससे हुई करीब 6 लाख रूपये की कमाई चोर पार कर ले गए। चोरों ने प्रशासनिक भवन के अंदर रखी नकदी भरी अलमारी ही गायब कर दी। इतनी बड़ी घटना को निदेशक, रेंजर और कार्यालय का स्टाफ पूरे दिन दबाए रहा और शुक्रवार देर रात थाने में तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने 8 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आपको बताते चलें कि, मामला नवाबगंज थानाक्षेत्र का है। बताया गया कि, शुक्रवार सुबह जब चपरासी चिडियाघर के प्रशासनिक भवन में साफ सफाई करने पहुंचा तो, अलमारी गायब मिली और कागजात बिखरे पडे थे। वहीं, कैशरूम के सामने का सीसीटीवी भी टूटा मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि, चोरी के लिए दरवाजे का ताला नहीं तोडा गया। वहीं, देर शाम रेंजर दिलीप गुप्ता ने चोरी की तहरीर देते हुए आठ कर्मचारियों पर ही चोरी का आरोप लगाया है। एसीपी कर्नलगंज अकमल खां ने बताया कि, कर्मचारिय़ों की मिलीभगत की आशंका है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh