Advertisement

नव वित्तीय वर्ष की शुरुआत से अब “पेंट व्यवसाय” में भी उतरेगा जे.के. सीमेंट …..

नव वित्तीय वर्ष की शुरुआत से अब “पेंट व्यवसाय” में भी उतरेगा जे.के. सीमेंट …..

– जे.के.डीलर मीट में नगर एवं देहात से 450 डीलरो ने की शिरकत….

कानपुर 28 जनवरी । भारत की सीमेंट उद्योग में अग्रणी कंपनी जे.के.व्हाइट सीमेंट आगामी नवीन वित्तीय वर्ष के शुभारंभ के साथ अप्रैल माह 2023 से अब “पेंट व्यवसाय” में भी प्रवेश करने जा रहे है । यह जानकारी शनिवार को स्थानीय एक्सल पैलेस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जेके सीमेंट कंपनी के स्टेट हेड आशीष सिंह व कानपुर के सुपर स्टॉकिस्ट सौरभ कपूर ने बताई । उन्होंने कहा की इस खुशी को अपने सहयोगी डीलर्स के साथ शेयर करने के लिए ( जे.के.सीमेंट डीलर मीट ) का अयोजन भी किया गया है । जिसमे कानपुर नगर एवं देहात से लगभग साढ़े चार सौ से ज्यादा डीलर्स ने इस मीट में शिरकत की है । उन्होंने अपने ग्राहकों से अपने पहले से लॉन्च सीमेंट व वाल पुट्टी के जैसे ही अब जेके वाल पेंट को सराहने की अपील की है ।
मुख्य रूप से उक्त प्रेस वार्ता में जेके सीमेंट के स्टेट हेड आशीष सिंह, जोनल हेड निशांत गुप्ता एरिया मैंनेजर रवि शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh