Advertisement

श्री भामाशाह सेवा समिति ने लाला लाजपत राय की जयंती मनाई

कानपुर , श्री भामाशाह सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्व समाज और सर्व वर्ग के लोगों ने आज लाला लाजपत राय की जयंती के उपलक्ष्य में लाला लाजपत राय को भारत रत्न देने की माँग उठाई।साथ ही वैश्य समाज के भारत निर्माण में इतिहासिक योगदान के बावजूद वैश्य समाज की भारत रत्न में नजरअंदाजी के खिलाफ रोष दिखा।माल रोड पे आयोजित गोष्ठी व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य महासंगठन व भामाशाह सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने की।श्री भामाशाह सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न में वैश्य समाज की भागेदारी निल के बराबर रही है।भारत निर्माण में वैश्य व्यापारी समाज का अतुलनीय योगदान है और जब सम्मान देने की बात आती है तो वैश्य समाज को विचार के लिए सबसे अंतिम श्रेणी में भी नहीं रखा जाता।लाला लाजपत राय,डॉ राम मनोहर लोहिया जैसे क्रांतिकारी विचारक और आंदोलनकारियों का भी अधिकार है भारत रत्न पे।अभिमन्यु ने बताया की लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को हुआ था व मृत्यु 17 नवम्बर 1928 को।वे भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी। सन 1928 में इन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये और अन्तत: १७ नवम्बर सन् १९२८ को इनकी महान आत्मा ने पार्थिव देह त्याग दी।वक्ताओं ने कहा की लाला जी वैश्य समाज को शान थे और उनको वैश्य रत्न कहा जाता है।लाला जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जनमानस में मिष्ठान वितरण किया गया।अभिमन्यु गुप्ता,विनय कुमार,राकेश मिश्रा,नरेंद्र कठेरिया,शुभ गुप्ता,राज कुमार गुप्ता,जय गुप्ता, मो अमान,अंकुर गुप्ता,अभिषेक गर्ग,सुनील यादव,काले खान,मो नसीरुद्दीन आदि मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh