Advertisement

जश्ने गरीब नवाज कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर , आल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौन्सिल के तत्वाधान में ग़रीब नवाज़ हफ्ता का 13 वाँ प्रोग्राम जश्ने ग़रीब नवाज़ बमुकाम ग़रीब नवाज़ गेस्ट हॉउस बांसमंडी में हाफिज अब्दुर्रहीम बहराईची नाजिम ए आला मदरसा रज्ज़किया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जलसे को खुसूसी ख़िताब करते हुए आल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मौलाना मो.हाशिम अशरफ़ी इमाम ईद गाह गदीयाना ने कहा इस्लाम ने पड़ोसियों से अच्छा बर्ताव करने का सन्देश दिया है कुरान में है पड़ोसियों से अच्छा सुलूक करो और पैगम्बरे इस्लाम ने कहा कि अगर तुम्हारा पडोसी भूका है और तुम्हें नींद आ जाये तो तुम हम में से नहीं मौला अली ने कहा पड़ोसियों की इज्ज़त करो उनके माल,इज्ज़त की हिफाज़त करो और उस की मदद करो श अशरफी ने कहा कि हम लोग एक दुसरे के साथ मुहब्बत से रहें क़ाज़ी ए शहर मौलाना साकिब अदीब साहब ने भी विचार व्यक्त किये | इस से पूर्व जश्न का आरंभ कुरान ए पाक से हाफिज मो. तौफ़ीक ने किया और हाफ़िज़ मो.अरशद अशरफी, हाफिज मोहम्मद रेहान, हाफिज मोहम्मद कैफ, हाफिज मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद माजिद ,मोहम्मद सैफ ने नात व मंक़बत के नजराने पेश किये | संचालन माजूर कानपूरी ने किया | सलातो सलाम के बाद मुल्क में अमन व अमान के लिए दुआ पर जलसा ख़त्म हुआ |इस अवसर पर प्रमुख रूप से खुर्शीद आलम मेंबर काउंसिल ,हाफिज मिनहाजुद्दीन कादरी, हाफिज रिजवान अहमद, हसीब ,नसीर खान ,शौकत, हाजी अकील आदि भारी तादाद में लोग उपथित थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh