Advertisement

शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर लाजपत नगर पार्क में हुई चर्चा

सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सिख समाज की एक बड़ी बैठक चार साहिबज़ादा पार्क लाजपत नगर में बुलाई गई बैठक का प्रारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी द्वारा मन की बात को सुनकर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत दिनांक 30 जनवरी को होने वाले विधान परिषद चुनाव के संबंध में भी बैठक में स्नातक विधान परिषद चुनाव एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के संबंध में लोगों ने अपने सुझाव रखे सिखा वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की ने बताया कि सिख समाज के भाईयों द्वारा 500 से अधिक स्नातक वोटरो से पिछले कई दिनों से संपर्क चल रहा है इसको 30 तारीख को कॉल सेंटर बनवाकर श्री अरुण पाठक जी के पक्ष में डलवाये जाएंगे एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव में भी कई स्कूलों से संपर्क के बाद शिक्षक विधान परिषद के भी वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट भी डलवाये जायेंगे बैठक में कई स्कूलो के प्रबन्धक, स्नातक वोटरों ने भी भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से डा. मनप्रीत सिंह भट्टी, सरदार चरणजीत सिंह नामी, रिंपी बिन्द्रा, हरविंदर सिंह पूनी जी, गगनदीप सिंह जी, रविंदर सिंह सोमी, गगन सोनी, रविन्दर सिंह सोनू, संदीप छाबड़ा, सरदार इंदरजीत सिंह शंटी, अंगददीप सिंह रोशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh