स्नातक एमएलसी व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार शाम चार बजे से प्रचार बंद हो गया। 30 जनवरी की सुबह आठ बजे से मतदान होगा,, इसके लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दी गई है,,वहीं आईटीआई पांडु नगर में मतदान कर्मी पहुंचना शुरू हो गए हैं,,बैलेट पेपर से मतदान कराए जाएंगे,,मतदान कर्मियों के रूट तैयार किए गए हैं,,उसी रूट के आधार पर ही मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों में छोड़ा जाएगा,,
शनिवार शाम के बाद प्रचार न हो इसके लिए अधिकारियों को सक्रिय कर दिया गया था,, स्नातक खंड निर्वाचन और शिक्षक खंड निर्वाचन के लिए कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव में मतदान होना है,, स्नातक निर्वाचन में तीनों जिलों में कुल 2,07,449 मतदाता विधान परिषद सदस्य का चुनाव करेंगे,, इनके लिए 252 बूथ बनाए गए हैं,, जबकि कानपुर नगर में मतदाताओं की संख्या 1,64,428 हैं, जिनके लिए 183 बूथ हैं,,शिक्षक एमएलसी के लिए तीनों जिलों में 19,122 मतदाता वोट देंगे, जिसके लिए कुल 98 बूथ बनाए गए हैं,, कानपुर नगर में 11,206 मतदाता हैं,,,इनके लिए 63 बूथ बनाए गए हैं,,,जिसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी मतदान केंद्रों के लिए शुरू कर दी गई है,,इनके लिए 76 बसें भी लगाई गई हैं,,,वहीं शराब की दुकानें मतदान पूर्ण होने तक बंद करा दी गई हैं,,,जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि 30 जनवरी को स्नातक एमएलसी व शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान है,,,प्रदेश के सभी कर्मचारी, जो विवि स्नातक हैं और जो स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव में मतदाता हैं, उन्हें मताधिकार के प्रयोग के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया गया है,,,


















