Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पुण्यतिथि महानगर कांग्रेस कमेटी कानपुर (दक्षिण) ने मनाई

कानपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पाण्डुनगर मे महानगर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण ने मनाई ! कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष हरीकृष्ण भारती की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पादरी सैमुअल सिंह ने किया! कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि बापू के आदर्श-सिद्धातों पर गोष्ठी में चर्चा हुयी, अंग्रेजों को देश से भगाने को जो संकल्प सत्य – अहिंसा मार्ग से चलकर लिया था उन्होंने जो अंग्रेजी हुकूमत में जो यातनायें सही सब को सहन कर के देश को आजाद कराया। सभी उपस्थित लोगों ने बापूजी को पुष्पांजली अर्पितकर सर्वधर्म सद्‌भावना दिवस के रूप में मनाया। जिसमे हरिकृष्ण भारती, सैमुएल सिंह, पी. एस. बाजपई, हैलिना सिंह, राजकुमार शुक्ला, असित कुशवाहा, विजय सिंह, सुरज सोनकर, इमरान शेख इत्यादि ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh