Advertisement

समाधा आश्रम कमेटी ने शास्त्री चौक में कपड़ों का वितरण

समाधा आश्रम कानपुर जरूरतमंदों में नए गर्म कपड़े वह अन्य कपड़ों का वितरण आज समाधा आश्रम के सेवा कार्यों की श्रंखला में स्वामीनारायण भजन जी के जन्मदिन दिवस के उपलक्ष में आज समाधा आश्रम कमेटी ने शास्त्री चौक में कपड़ों का वितरण किया जिसमें जैकेट स्वेटर कार्डिगन गरम कुर्ती प्लाजो सेट आदि अनेक वस्त्र थे ।बच्चों बूढ़ों व अन्य लोगों को नए-नए वस्त्र मिलने से उनके चेहरे की चमक कई गुना बढ़ गई बार-बार पूछ रहे थे कि बाबूजी यह नए कपड़े बांट रहे हैं फिर कब बाटेंगे। सभी लोग जय समाधा जय समाधा स्वामीनारायण भजन महाराज की जय बोलते हुए खुशी खुशी कपड़े लेकर अपने अपने घरों को गए आश्रम कमेटी ने भी जो भी लोग सेवा में आए हुए थे सबको धन्यवाद दिया तथा शाम को समाधा आश्रम में स्वामी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में जो कार्यक्रम होने हैं उसके लिए आमंत्रित भी किया स्वामी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष के सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने का प्रण लिया हुआ है इसी कड़ी में 5 तारीख को नेत्र शिविर का विशाल आयोजन किया हुआ है 5 तारीख को भर्ती समाधा आश्रम में एवं 6 तारीख को आंखों के ऑपरेशन एक हफ्ता सेवा के बाद 12 तारीख को चश्मा वितरण व छुट्टी दी जाएगी यह ऑपरेशन समाधा आश्रम में प्रतिवर्ष 500 मरीजों के करवाए जाते हैं जोकि समाधा आश्रम के निर्माण 1977 महाशिवरात्रि महोत्सव से लगातार होते जा रहे हैं मैं बहुत ही खुशी की बात है स्वामी जी के आशीर्वाद से सभी मरीजों की आंखें बिल्कुल ठीक हो जाती हैं और हमारे सेवादारी स्वयं वॉलिंटियर्स के रूप में सभी की सेवा करते हैं मदनपुर ही नहीं कानपुर के बहुत अन्य दूर-दूर के क्षेत्र गांव से भी काफी लोग इस नेत्र शिविर का लाभ उठाने के लिए आते हैं और ठीक होकर जाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष वसंदानी गोपीचंद खुशालदास निखिल सुशील खत्री हनी गुलराजानी शंकर चुगानी मनीष गोप्लानी आदि लोग मौजूद थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh