— अमृत काल का बजट , श्रमिको के लिए बना वरदान : सांसद पचौरी
— पचौरी के भागीरथ प्रयास हुआ फलीभूत, बजट में श्रमिको के लिए 102 करोड़ पास
— 43 माह से लाल इमली के 650 कर्मचारियों का बकाया है वेतन…
— केंद्र सरकार के सराहनीय कार्य पर पचौरी ने व्यक्त किया आभार
कानपुर 4 फरवरी | केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 2023 का बजट देश के लोगों को बहुमुखी विकास की राह पर ले जाने के साथ कानपुर से जुड़े बी.आई.सी 650 कर्मचारियों के लिए संजीवनी साबित हुआ है।
यह जानकारी कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सत्यदेव पचौरी ने कही ,उन्होंने बताया कि विगत ढाई दशक से परिवार के जीविकोपार्जन के लिए प्रयासरत बी.आई.सी (लालईमली मील) मे सेवारत 650 कर्मचारियो का विगत 43 माह से बकाया वेतन का भुगतान एकमुश्त किये जाने का प्रावधान वर्तमान केन्द्रीय बजट 2023 में किया गया है। सांसद श्री पचौरी ने बताया की इस बजट मे इन सभी कर्मचारियों के बकाया वेतन के भुगतान के लिए 102 करोड़ रूपये दिए जाने की घोषणा की गयी है। इस बजट के पास होने के साथ ही भुगतान की प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी लम्बे समय से बकाया धनराशि का भुगतान पिछली सरकारों द्वारा आंशिक रूप से ही किया गया था।
किन्तु इस सरकार में यह पहला अवसर है जब अमृतकाल के पहले बजट इसबार में सभी कर्मचारियों का एकमुश्त बकाया (वन टाइम पेमेण्ट ) वेतन भुगतान किया जा रहा है। वर्षो की मेहनत की अपनी गाढ़ी कमाई की रकम भुगतान की प्रतीक्षा करते-करते अबतक सैकड़ो कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके हैं।
सांसद पचौरी के ठोस भागीरथ प्रयासों के परिणाम – स्वरूप इन- सभी श्रमिक परिवारों के मुरझाये चेहरे पुनः एक बार खिल उठे हैं। इस बार का बजट यह स्पष्ट करता है। कि वर्तमान केन्द्र सरकार समाज के कमजोर वर्गो मजदूरों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। इसके अलावा देश व प्रदेश के सभी ज्वलंत विषयों को लेकर सरकार के द्वारा जिस उदारता से अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए अर्थव्यवस्था को बल प्रदान किया है। केंद्र सरकार का अत्यन्त सराहनीय है। जिसके लिए सांसद ने सरकार का आभार भी व्यक्त किया है ।


















