Advertisement

डी. पी. एस. कल्याणपुर में विदाई समारोह

डी. पी. एस. कल्याणपुर के प्रेक्षागार रिवेरा में सत्र 2022 2023 के बारहवीं कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह संपन्न हुआ यादें (मेमोरी थीम) के इस समारोह में सारी सजावट मीठी, मधुर संजोइ हुई यादों पर थी कक्षा ग्यारह के मेजबान छात्रों ने परंपरागत भारतीय पोशाक कुर्ता पजामा एवं लड़कियों सूट पहने जबकि कक्षा 12 के छात्रों ने सूट टाई एवं साड़ी से अपने मेहमान एवं विशिष्ट – ने होने की उपस्थिति दर्ज कराई उत्साह एवं गम के मिले जुले मंजर में छात्रों का स्वागत किया गया। छात्रों ने भावुक क्षणों में अपने मनोवेग को थामते हुए कहा कि वे यह विद्यालय यहाँ के सभी अध्यापक एवं यहाँ से मिली सीख, जीवन भर अपने साथ रखेंगे तथा प्रधानाचार्या एवं अध्यापकों के मार्गदर्शन व उच्च शिक्षा के लिए धन्यवाद दिया विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती अर्चना निगम के दीप प्रज्ज्वलन के साथ स्वयं प्रधानाचार्या की गायी गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अनेक नृत्य, रॉक बैण्ड, गेम्स एवं छात्रों के द्वारा रैंप वॉक से कार्यक्रम का उत्साह बढ़ता रहा एवं मिस एवं मिस्टर डी. पी. एस. की घोषणा एवं छात्रों को टाइटिल मिलने के साथ विदाई उपहार भी दिए गए छात्रों ने अपने ज्ञान को सही दिशा में इस्तेमाल करने की शपथ ली मिस्टर डी. पी. एस. पार्थ चौरसिया मिस डी. पी. एस. जारा फैज़ल मिस ब्यूटीफुल स्माइल आरना भाटिया मिस्टर पापुलर रिदम त्रिवेदी रहें प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना निगम ने अपने उद्बोधन में छात्रों को सुंदर सफल, भविष्य की शुभकामनाएँ दी एवं कहा कि विद्यालय से प्राप्त कठिन परिश्रम की सीख आपको जीवन के हर मकाम पर आत्मविश्वास के साथ मार्ग दर्शन करेगी प्रधानाचार्या ने कहा कि यह समय अपने देश को अपनी मेधा, मेहनत व नयी सोच से नयी पहचान दिलाने का है जिसमें युवा शक्ति एक महती भूमिका निभाएँगी अतः आप सभी को अपने देश को नैतिक, आर्थिक व बौद्धिक स्तर से उच्चता प्रदान करनी है इसके लिए विद्यालय से प्राप्त अनुशासन की सीख मार्ग प्रशस्त करेगी साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh