उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की कैंट विधानसभा क्षेत्र वार्ड 96 सरैय्या बाजार में सड़क की उखाड़ी गई ईंटे बेच दी गई, और सड़क रहस्मय तरीके चोरी हो गई. चौंकिये मत, यकीन कीजिये ऐसा हुआ है.
जाजमऊ के वार्ड 96 सरैय्या बाजार में करीब 2 से 3 माह पहले सड़क स्वीकृत हुई थी। सड़क का शिलान्यास वार्ड 96 की पार्षद जरीना खातून द्वारा किया गया था, शिलान्यास के बाद बड़ी तेजी के साथ सड़क में लगी पुरानी ईंटो को उखाड़ने का काम शुरू किया गया था,
सड़क बनाने के लिए मैटेरियल भी गिराया गया, सड़क का निर्माण भी हुआ, परन्तु ऐसा क्या हुआ की अब तक सड़क का कुछ हिस्सा नहीं बना। इससे लग रहा है कि सड़क बनने के बाद चोरी हो गई है। पता नहीं कौन चुरा कर ले गया।
वहीं पूर्व पार्षद प्रत्याशी कामरान खान का कहना है कि पार्षद जरीना खातून द्वारा कुछ समय पहले यहाँ सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन सड़क को आधी अधूरी बना कर छोड़ दिया गया। लगभग 20 से 25 मीटर सड़क का निर्माण अभी बाकी है जो निर्माणाधीन है। जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता लगातार पार्षद से शिकायत कर रही है, पार्षद का कार्यकाल खत्म हो गया है पार्षद जरीना खातून क्षेत्रीय जनता से अपना कार्यकाल खत्म होने की बात कर रही है। वही कामरान खान ने पार्षद जरीना खातून पर चुटकी लेते हुए कहा कि कानपुर महानगर में लगभग 110 वार्ड आते है। 110 वार्ड में सबसे लापरवाह, नकारा, फिसड्डी पार्षद का किसी को अवार्ड दिया जाएगा या जनता द्वारा सम्बोधित किया जाएगा तो जरीना खातून को किया जाएगा।
और कहा वार्ड 96 से जितने प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे वह सब जनता को बेवकूफ बनाने के लिए आये थे। चुनाव टलने से इनकी सच्चाई सामने आ गई है।
कानपुर के जाजमऊ वार्ड 96 में सड़क की उखड़ी ईंट हुई चोरी


















