Advertisement

संत रविदास जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन व सम्मान समारोह

कानपुर, संत रविदास जयंती समारोह समिति डा० अम्बेडकर नगर विजय नगर, शास्त्री नगर कानपुर के तत्वावधान में आयोजित 35वें भव्य शोभा यात्रा समारोह में पधारे मुख्य अतिथि बुहजन समाज पार्टी के मंडल जोन इंचार्ज अनिल पाल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास को इंसानियत और मानवता का मसीहा बताते हुये प्रख्यात साहित्यकार जय प्रकाश कर्दम के विचारों को समाहित करते हुये कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का उद्घोष कर समाज को अपनी बुद्धि, अपनी शक्ति और अपने कौशल पर विश्वास रखने यानी, “अन्त दीपो भव” का सूत्र समझाने का महान कार्य संत का बहुत ही अनुकरणिय कार्य है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, पी०सी०गौतम, धनराल रक्सेल, प्रेमा गौतम, आशू सम्राट, आयूष चौधरी, नवीन सेन एड० आदि लोगों के साथ ही मीडिया प्रभारी मुन्ना हजारिया एवं राजेश दोहरे उपस्थित रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh