कानपुर
न्याय के लिए दर दर भटक रही दिव्यांग युवती
क्षेत्र के रहने वाले दबंगो पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने उल्टा पीड़िता उसकी माँ समेत कई लोगो पर की कार्यवाही
कमिश्नरेट पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक दिव्यांग युवती ने इलाके में रहने वाले दबंग युवक पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं थाना स्तर से कोई कार्यवाही ना होने से हताश होकर न्याय की गुहार लगाने दिव्यांग युवती पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने पहुची,,
दोनों पैरों से लाचार बिन पिता की बेटी जो अपनी मां के साथ घर पर अकेले ही रहती है युवती के दिव्यांग होने और बूढ़ी लाचार मां का फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाले अधेड़ फूलचंद नाम के दबंग ने जबरन घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने की कोशिश की वहीं युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह से दबंग के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस के पास पहुंचे जहां पुलिस ने कोई कार्रवाई ना करते हुए पीड़ित को भगा कर कानपुर की होनहार पुलिस ने उल्टा लड़की की मां और पड़ोसियों समेत छह लोगों पर शांति भंग की ही कार्यवाही कर डाली जिसके बाद पुलिसिया कार्रवाई से परेशान होकर पीड़ित दिव्यांग और इलाकाई लोग पुलिस कमिश्नरेट पहुंच कर न्याय की गुहार लगाते हुए इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है,,वही जब इस पूरे मामले को लेकर आला अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने जांच का हवाला देते हुए इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है,,


















