Advertisement

पुलिस को मिली सपा विधायक इरफान के खिलाफ एक और शिकायत पीड़िता बोली- पुश्तैनी फैक्ट्री में किया जबरन कब्जा

पुलिस को मिली सपा विधायक इरफान के खिलाफ एक और शिकायत

पीड़िता बोली- पुश्तैनी फैक्ट्री में किया जबरन कब्जा

शिकायत के मामले की जांच में जुटी पुलिस

जेल में बंद सपा विधायक की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है,,सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ जबरन जमीन कब्जे की एक और शिकायत कानपुर पुलिस के पास पहुंच गई है,,वही शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,,

चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव शंकर पुरम की रहने वाली पीड़िता ने इरफान सोलंकी और उनके सहयोगियों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उनकी फैक्ट्री पर जबरन कब्जा करने की शिकायत पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड से की है,,आपको बता दे कि अहिरवा की रहने वाली सरिता सिंह के पति एयरफोर्स से रिटायर्ड थे और बीमारी के बाद कुछ साल पहले उनका निधन हो चुका है,,पीड़िता की माने तो साल 2021 में इरफान सोलंकी और उनके सहयोगियों ने उनकी पुश्तैनी डिप्टी पड़ाव रेलवे लाइन के पास स्थित चूना फैक्ट्री को जबरन हथिया लिया था,, इरफान सोलंकी और उसके सहयोगियों ने उनकी फैक्ट्री पर अपना ताला डाल दिया और धमकाते हुए कहा कि अगर किसी अधिकारी के पास इस मामले को लेकर गए तो जान से मार दिया जाएग,,पीड़िता का कहना है कि कई जगहों पर न्याय की गुहार लेकर जाने के बावजूद उन्हें मायूसी और निराशा ही मिली। लेकिन अब जब योगी सरकार इरफान सोलंकी और उसके सहयोगियों पर नकेल कस रही है तो उसे भी उम्मीद जगी है कि अपनी पुश्तैनी फैक्ट्री को एक बार फिर से वह पा सकेगी,,वही जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh