Advertisement

जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ0 प्रज्ञा पाण्डेय ने बताया कि आज मेगा इवेन्ट के रूप में एक तिथि एवं समय पर शुभ मुहूर्त पर जनपद कानपुर नगर में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें निर्धन वर-वधू के विवाह हेतु मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित/निर्धन परिवारों के विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं का सामुहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के अनुसार कुल-208 विवाह सम्पन्न कराये गये।
उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा 76 जोडों का विवाह मोतीझील कानपुर में मा0 एम0एल0सी0 श्री अरूण पाठक, श्री सलिल विश्नोई, मा0 विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी, श्री महेश त्रिवेदी, जिलाधिकारी श्री विशाख जी, नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता व अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।
इसी प्रकार विकास खण्ड ककवन के 51 जोडों का विवाह विकास खण्ड परिसर ककवन में मा0 विधायक श्री मोहित सोनकर (राहुल बच्चा), ब्लाक प्रमुख व अन्य संबंधित अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। विकास खण्ड घाटमपुर के 75 जोडों व नगर पालिका घाटमपुर के 06 जोडों का विवाह कैप्टन सुखवासी जनता औद्योगिक इण्टर कालेज घाटमपुर में मा0 विधायक श्रीमती सरोज कुरील, ब्लाक प्रमुख व अन्य संबंधित अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि कन्या में दाम्पत्य जीवन में खुशहाल एवं गृहस्थी हेतु सहायता राशि रू0-35000/-मात्र सहायता राशि प्रदान की गयी एवं उपहार के रूप में रू0-10000/-मात्र के यथा (कपडे, बिछिया, चांदी के पायल तथा सात बर्तन इत्यादि) सामग्री प्रदान की गयी एवं कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0-6000/-मात्र व्यय किया गया। इस प्रकार कुल प्रति जोडा रू0-51000/-मात्र व्यय किया गया।
उन्होंने बताया कि आज के आयोजन उपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्धारित अन्य तिथि 28 फरवरी, 2023 को भी सभी विकास खण्डों/नगर पालिका/नगर पंचायत/नगर निगम कानपुर में शेष चयनित जोडों के विवाह का आयोजन मेगा इवेन्ट के रूप में शुभ मुहूर्त में किया जायेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh