Advertisement

मोबाइल फोन लुटेरों का बाइकर्स गैंग चढ़ा हत्थे

महगे मोबाइल फोन लूटकर औने पौने दामों पर बेंचते थे गैंग के पांच सदस्य थाना पनकी और एसओजी ने पकड़े -पकड़े गये लुटेरों के पास लूट में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद -थाना कल्याणपुर में लूटे गये दो मोबाइल फोन भी मिले

कानपुर: तेज रफ्तार बाइक से आपके कीमती मोबाइल फोन को लेकर हवा हो जाने वाले लुटेरों का बाइकर्स गैंग थाना पनकी पुलिस और एसओजी ने धर दबोचे पकड़े गये पांचों अभियुक्त उम्र में काफी कम है। शौक पूरा करने के लिये अपराध की राह पर चल निकले इन शातिरों के पूरे नेटवर्क की खोजबीन करने में पुलिस जुटी हुई है। वारदातों में जिन दो पहियावाहनों का प्रयोग किया जाता था वह भी पुलिस ने बरामद कर लिये है।

दिनांक 09.02.2023 समय 14.10 बजे विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट करने वाले अभियुक्तों को मय लूट के मोबाइल व तमन्चा कारतूस व दो अदद मोटर साइकिल के साथ पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान अभय यादव पुत्र शिवनारायण नि०- एलआईजी 844/6 सी ब्लाक पनकी, संदीप कुमार गौतम पुत्र रामबाबू नि0- 58 नरिया खेड़ा थाना गोविन्द नगर सुमित कुमार पुत्र रामकिशन नि0- 57 नौरैया खेडा धान गोविन्द नगर, बशी उर्फ भूपेन्द्र बंसल पुत्र बाबू लाल बंशल नि0- अंजनी पार्क के पास कच्ची मड़या एमआईजी पनकी, शिवा सरोज पुत्र राजू नि०- 112 ई ब्लाक दरगदिया पुरवा थाना पनकी के रूप में हुई। अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग सूनसान जगह पर जनता के आने जाने वाले व्यक्तियों से झपटटा मारकर मोबाइल छीन लेते हैं।
अभियुक्तों ने बताया इस प्रकार की कई लूट की घटनाएं हम लोग भाटिया तिराहे के पास, कालपी रोड से. दादानगर, अर्मापुर स्टेट के सामने, विजय नगर चौराहा से अर्मापुर नहरिया के बीच, आवास विकास कल्यानपुर के पास, गोवा गार्डन आई आई टी के पास आदि भिन्न भिन्न जगह से भिन्न भिन्न तारीखों में लूट की घटनायें कर चुके हैं तथा मोबाइलों को अज्ञात लोगों को सस्ते दामों पर बेंचकर अपना व अपनी गर्लफ्रेन्डो का शौक पूरा करते है। अभियुक्तगण में से एक अभियुक्त अभय यादव के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व सभी अभियुक्तगणों से लूटे गये 9 अदद मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के व लूट की घटनाओं में प्रयोग होने वाली दो मोटर साइकिल बरामद हुई है। उपरोक्त लूटे गये मोबाइलों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर दो मोबाइल फोन के लूटे जाने के सम्बन्ध में थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 47/2023 धारा 392 भादवि द मु0अ0सं0 49/2023 धारा 392 भादवि 184 एमवी एक्ट पंजीकृत है। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 411 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh