Advertisement

16 किलो 500 ग्राम चरस बरामद

कानपुर
– 16 किलो 500 ग्राम चरस बरामद
– 1 करोड बताई जा रही चरस की कीमत
– 3 अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे
कानपुर में मादक पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय गैंग के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ ने ग्रीन पार्क मैदान के पास कार्रवाई करते हुए 16 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की है….जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ के आसपास है….पुलिस ने चरस के साथ तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है….
आपको बताते चलें कि, शातिर अभियुक्त चरस को कार के अंदर रखे स्पीकर में छिपाकर लाए थे…पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर मादक तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश की जा रही है….डीसीपी पूर्वी शिवाजी ने बताया कि, गाडी के साउंड बॉक्स में चरस को छुपाकर नेपाल से कानपुर लाया गया था….जिसके बाद इसको कानपुर देहात में सप्लाई किया जाना था….उनका कहना था की इनका सरगना कानपुर देहात में रहता है…उन्होंने बताया की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ के आसपास है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh