मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन
– हिंदू धर्म के 83 और मुस्लिम धर्म के 4 जोड़ों ने थामा हाथ
– नगर निगम और समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
गरीब बेसहारा नव युवक युवतियों के विवाह की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार ने उठाई हुई है….इसी कड़ी में कानपुर नगर निगम और समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन मोतीझील ग्राउंड में किया गया….सामूहिक विवाह में लगभग हिंदू धर्म के 83 जोड़ों और मुस्लिम धर्म के 4 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामते हुए जीवन भर साथ निभाने का वचन लिया….
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विधायक सुरेंद्र मैथानी,एमएलसी अरुण पाठक सहित भाजपा के नेताओं ने पहुंचकर नव युगलों को आशीर्वाद दिया…. कार्यक्रम में प्रशासन अमला भी शामिल हुआ….सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री योजना के तहत प्रति जोड़े को 51 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी….जिसमें 35 हजार रूपए कन्या के खाते में जाएंगे…..10 हजार रूपए से वर वधु को गृहस्ती का सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा। वही 6 हजार रूपए का अन्य खर्च किया गया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन


















