Advertisement

पी. डी. निगम एजूकेशन सेन्टर विद्यालय का वार्षिकोत्सव

पी. डी. निगम एजूकेशन सेन्टर’ विद्यालय का वार्षिकोत्सव लाजपत भवन मोतीझील में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुति से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय पुलिस आयुक्त, विधायक श्री महेश त्रिवेदी जी. विद्यालय प्रबंधन श्री श्यामजी निगम जी, श्रीमति वन्दना निगम जी, श्री वैभव निगम जी श्री हर्ष निगम जो एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों दवारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया सर्वप्रथम नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात् मुख्य अतिथी ने अपने उद्बोधन द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल मंगल भविष्य की कामना कर विद्यालय के द्वारा प्रदत्त सर्वांगीण शिक्षा की सराहना की विभिन्न कक्षा के छात्र-छात्राओं ने तान्हाजी, फिशरमैन फ्यूजन डांस आदि अनेकानेक प्रस्तुति देकर आगन्तुकों का खूब मन लुभाया मीराबाई एवं शिव ताण्डव नृत्य ने तो भारतीय वैदिक संस्कृति की याद दिलाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया अन्त में आर्मी डास देखकर देश की रक्षा में शहीद हो जाने वाले सैनिकों एवं सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के प्रति खड़े होकर अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका सिंह जी ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया, एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्प हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh