Advertisement

इरफान सोलंकी के गैंग की एक और संपत्ति हुई जब्त, शौकत अली के बेटे की 5 मंजिला इमारत की गई सील

इरफान सोलंकी के गैंग की एक और संपत्ति हुई जब्त, शौकत अली के बेटे की 5 मंजिला इमारत की गई सील, आने वाले दिनों में तेज होगी कार्रवाई

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके गैंग के साथियों के खिलाफ कानपुर पुलिस की कार्यवाही तेज हो गई है शुक्रवार को करीब 20 करोड़ की हिलाल कंपाउंड को सील करने के बाद आज कानपुर पुलिस ग्वालटोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मछली वाला हाता पहुंची यहां शौकत अली जो इरफान सोलंकी के गैंग का सक्रिय सदस्य है उसके बेटे अशरफ अली उर्फ शेखू द्वारा बनाई गई 5 मंजिला बिल्डिंग को सील किया गया।

पुलिस ने आज फिर मछली वाला हाता इलाके में पहुंच कर मुनादी करते हुए और ऐलान किया कि इस बिल्डिंग को सील करते हुए राज्य सरकार में निहित किया जा रहा है।

कानपुर पुलिस के मुताबिक इरफान सोलंकी के गैंग ने अबतक 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अपराध करित करते हुए अर्जित की हैं। शुक्रवार और शनिवार की कार्यवाही को मिला दिया जाए तो कुल पच्चीस करोड़ की कार्रवाई अबतक की जा चुकी है। आने वाले दिनों में पुलिस द्वारा ये कार्रवाई और तेज होने जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh