Advertisement

अरौल थाने का हुआ उद्घाटन

शासन के निर्देश पर स्थापित किए गए अरौल थाने का उद्घाटन आज शनिवार को कानपुर पुलिसकमिशनर बीपी जोगदंड, एडिशनल सीपी आंनद कुलकरणी,डीसीपी विजय ढुल, औऱ एडिशनल डीसीपी लाखन सिंह ने सयुक्त रूप ने फीता काटकर किया…पुलिस कमिशनर बीपी जोगदंड ने पुलिस कर्मियों को सजगता के साथ थाने पर आने वाले हर पीड़ित को न्याय दिलाने का संकल्प दिलाया। इस थाने की स्थापना से क्षेत्र के करीब 38 ग्राम पंचायतों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
शासन ने बीते दिनों जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर कानपुर कमिश्नर रेट के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र से सटे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किए जाने के लिए अरौल पुलिस चौकी को थाना बनाने का आदेश जारी किया था। अधिसूचना जारी होने के बाद अरौल बाजार स्थित एक भवन में थाने को स्थापित किया गया है। अरौल थाना क्षेत्र में 38 ग्राम पंचायत शामिल किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस एक सिक्के के दो पहलू के रूप में काम करते हैं। पुलिस कर्मियों को ईमानदारी के साथ अपने क्षेत्र में मित्र पुलिस की छवि को कायम करने की जरूरत है। कहा कि जनता के बीच विश्वास पैदा किए जाने से ही अपराध काफी हद तक कम हो जाते हैं। नवनियुक्त थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने पुलिस द्वारा जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh