कानपुर, राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में चौधरी अजित सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का 84 वां जन्मदिन महानगर कार्यालय सब्जी मंडी बादशाही नाका में उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा समरसता सप्ताह के रूप में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे उनका जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ में हुआ था वह खड़कपुर आई.आई.टी.व शिकागो से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अमेरिका में 17 वर्ष कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में कार्यरत रहे चौधरी अजित सिंह के परिवार के सदस्य से चौधरी जयंत व 2 बेटियां थी अब चौधरी जयंत सिंह राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है ,1986 में राज्यसभा से पहली बार संसद पहुंचे 1987 में लोक दल के नाम से अलग पार्टी का निर्माण किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष बने 1989 में पहली बार लोकसभा सदस्य बनने के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सरकार में कैबिनेट में उद्योग मंत्री के रूप में शामिल हुए! अमिताभ बाजपेई विधायक ने बताया कि चौधरी अजित सिंह जी किसानों नौजवानों गरीबों के सच्चे हमदर्द थे!सुरेश गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने हमेशा कौमी एकता पर बल दिया और उन्होंने अनेक शहरों व जिलों में कौमी एकता के लिए कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन किया तत्पश्चात 24 मार्च 2015 को कौमी एकता का मसौदा प्रस्तुत किया !कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने की संचालन शाकिर अली ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी सभी सुरेश गुप्ता विनोद यादव मोहम्मद उस्मान विजय शंकर लाल राजेंद्र यादव शाकिर अली अश्वनी द्विवेदी सोनू गुप्ता बबलू कश्यप मोहम्मद नसीम दीपक शर्मा आदि प्रमुख थे!
पूर्व केंद्रीय मंत्री का 84 वां जन्मदिन, व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा , चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित


















