Advertisement

न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव को दी गई अधिवक्ताओं व वादकारियों के समस्याओं की जानकारी।

न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव को दी गई अधिवक्ताओं व वादकारियों के समस्याओं की जानकारी।

अधिवक्ताओं व वादकारियों के समस्याओ से कानपुर नगर के प्रशासनिक जज को अवगत कराया गया।

कानपुर, राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर कानपुर नगर न्यायालय पधारे प्रशासनिक जज कानपुर नगर न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव को द लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष पं०रवीन्द शर्मा और महामंत्री शरद शुक्ला ने नगर न्यायालयों में व्याप्त प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।न्यायमूर्ति को जानकारी देते हुए रवीन्द शर्मा ने कहा कि न्याय भवन में न्यायालय और उनके कार्यालय क्रमानुसार नहीं है जिससे उनको ढूंढने में जूनियर अधिवक्ताओं और वादकारियों को समस्याएं होती है।सुविधा के लिए न्यायालय कक्ष और उनके कार्यालय क्रमानुसार होने चाहिए ।

कुछ न्यायालयों द्वारा अधिवक्ता जो कि न्यायालय का अधिकारी है के साथ उनकी गरिमा के अनुरूप व्यवहार व वार्तालाप नहीं किया जा रहा है जो की खेद का विषय है न्याय भवन स्थित शौचालयों की व्यवस्था अत्यंत जर्जर है कई शौचालयों में दरवाजे तक नहीं है और गंदगी का साम्राज्य है जिससे वादकारियों सहित सभी को अत्यधिक परेशानी हो रही है।
न्यायमूर्ति ने तुरंत भूमि खंड स्थित शौचालय का निरीक्षण किया और कहा कि हम सभी समस्याओं के समाधान का शीघ्र प्रयास करेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh