Advertisement

ककवन डकैती के मुख्य आरोपी से बरामद हुआ लूट का माल

कानपुर थाना क्षेत्र ककवन के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर में अज्ञात बदमाशों के द्वारा राजकुमार पुत्र छम्मी लाल के घर में अंदर घुसकर उसके वृद्ध पिता छम्मी लाल उम्र 78 वर्ष एवं माता इमरती देवी उम्र 75 वर्ष की गला घोट कर हत्या कर दी तथा उसकी पत्नी सपना को डरा धमका कर अलमारी में रखे आभूषण एवं नकदी लूटकर एवं सपना को बंधक बनाकर चले गये। इस घटना के संबंध में थाना ककवन पर मु0अ0स0 05/2023 धारा अन्तर्गत धारा 396 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण के लिए 05 पुलिस टीमो ने मोबाइल सर्विलाश ह्यूमन इन्टेलीजेन्स एवं फोरेन्सिकालकनीकी साक्ष्य एकत्रित करके वारदात में शामिल 06 अभियुक्तों के द्वारा यह घटना करने की बात सामने आई थी। जिनमें से 04 अभियुक्तों विवेक कुमार यादव पुत्र मनमोहन सिंह निवासी ग्राम पटना एरवाकटरा जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष ईशू उर्फ अखिलेश चौहान पुत्रः जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम सूरजपुर जनपद औरया उम्र 21 वर्ष 3 शिशु यादव उर्फ अभिषेक यादव पुत्र करणवीर सिंह निवासी नगला वीजा पटना जनपद औरैया उम्र 22 वर्ष 4 अतुल कुमार पुत्र मुन्नु उर्फ सुरेश निवासी ग्राम रूपपुर थाना अछल्दा जनपद औरिया जनपद औरया उम्र 23 वर्ष को दिनांक 20.01.2023 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं लूटी गयी नकदी व आभूषण को भी बरामद कर लिया गया था।अभियुक्तगणों द्वारा अपने दो अन्य साथियों के बारे में बताया गया। थाना कोतवाली जनपद इटावा के न्यायालय में हाजिर हुआ था। न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में जिला कारागार इटावा में निरुद्ध किया गया था अभियुक्त द्वारा बताया गया था कि घटना के बाद भागते समय मनावा पुल के पास मोटर साइकिल बन्द हो गयी थी। पकड़े जाने के डर से लूट का माल नकदी व जेवर व मोटर साइकिल मनावा पुल मन्दिर के पास झुण्ड व झाड़ियों में छिपा दिया था। जिसे अभियुक्त हिमांशु यादव द्वारा लूट का सामान जेवर व नकदी व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को मनावा पुल के पास झुण्ड व झाडियों से बरामद कराया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh