कानपुर
-कानपुर में चौरसिया समाज की ओर से 22वें परिवार मिलन एंव सामूहिक विवाह का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ,,इस मौके पर 25 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं,,
आपको बता दे कि कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने किया,,वही 25 दूल्हों की धूमधाम से बारात लाजपत भवन पहुंची,,जहां पर कमल किशोर चौरसिया व आनंद चौरसिया और उनके परिवार में बारात का स्वागत किया गया,,,इसके बाद वर और वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई,,कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक कमल कांत चौरसिया ने वधु को स्त्रीधन और घर गृहस्ती का सामान दिया गया,,वरमाला कार्यक्रम के बाद सभी जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया,,इस मौके पर कई राज्यों से आये चौरसिया समाज के लोगों के साथ गणमान्य नेता, अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे,,,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया मौजूद रहे,


















