Advertisement

अनिल कुमार भूंच को ऑस्ट्रेलिया की मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी द्वारा नेलसन मंडेला वर्ल्ड पीस नोबेल पुरस्कारऔर डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है l

कानपुर खंडेलवाल दिगम्बर जैन समाज के गौरव सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रख्यात समाज सेवी श्री मान अनिल कुमार भूंच जी को अपने समाज सेवा के अद्वितीय कार्यों के लिए ऑस्ट्रेलिया की मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी द्वारा नेलसन मंडेला वर्ल्ड पीस नोबेल पुरस्कारऔर डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है l
उनकी इस उपलब्धि पर दिनांक 12/02/23 दिन रविवार को श्री अनिल भूंच जी को उनके निवास स्थान किदवई नगर कानपुर में श्री दिगंबर जैन खण्डेलवाल सभा कानपुर की प्रबंध समिति द्वारा मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर श्री पवन गंगवाल, श्री चांदमल सोगानी श्री रवि चांदूवाड़ श्री प्रकाश बगड़ा, श्री भूपेंद्र चांदूवाड़ श्री मनीष बज (मोनू) श्री अशोक कासलीवाल, श्री अजय पाटोदी, श्री पवन भूँच, श्री अनिल कासलीवाल, श्री पदम पहाड़िया श्रीमती शिखा चांदूवाड़ इत्यादि उपस्थित रहे l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh