Advertisement

जेएमडी वर्ल्ड स्कूल में हुई अन्तर्विद्यालीय खेल प्रतियोगिता , कल घोषित होगा विजेता , 26 स्कूलों ने लिया हिस्सा

जेएमडी वर्ल्ड स्कूल में आज इंटरस्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । विद्यालय परिसर में हुए इस आयोजन में कानपुर के जयपुरिया , चिन्तल और गैंजेस सहित 26 स्कूलों के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया । बॉस्केटबॉल और स्केटिंग के इस अन्तर्विद्यालीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया । दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन आज छात्र-छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया । कंपटीशन के दौरान हर कोई अपने हुनर के दम पर विजेता बनने की चाहत रखता नजर आया । हर स्कूल की छात्र-छात्राएं टीम भावना के साथ खेलते हुए दिखे । सभी प्रतिभागी स्कूलों के छात्रों के साथ उनके शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया । जेएमडी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल मल्लिका अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में खेल का एक अच्छा माहौल दिखा । प्रतिभागी छात्र टीम भावना के साथ खेल रहे थे । उन्हें पहले से ही कहा गया था कि जीत – हार अपनी जगह है , लेकिन उम्दा खेल का प्रदर्शन ही उनकी पहचान बनाएगा । उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में कल विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया जाएगा ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh