Advertisement

बांग्लादेशी नागरिक डॉ रिजवान को फर्जी ढंग से कानपुर का निवासी प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में घिरे सपा पार्षद मन्नू रेहमान

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के साथ बांग्लादेशी नागरिक डॉ रिजवान को फर्जी ढंग से कानपुर का निवासी प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में घिरे सपा पार्षद मन्नू रेहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर छावनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है बता दे बांग्लादेशी नागरिक डॉ . रिजवान के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था जानकारी देते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया पूर्व पार्षद मनु रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है मन्नू रहमान कैंट क्षेत्र में घूमते हुए पाए गए हैं उनके खिलाफ मूलगंज थाने में मुकदमा दर्ज था जिसमें बांग्लादेशी नागरिक और उनके परिवार को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए उन्होंने फर्जी ढंग से आधार कार्ड और लेटर पैड जारी किया था साथ ही कूट रचित दस्तावेजों के सहारे इनको सुविधा मुहैया कराई थी जो एक बड़ा अपराध है आज पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh