Advertisement

राधे कृष्ण महोत्सव का हुआ आयोजन खूब झूमे भक्त

रजत श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में लाजपत भवन लॉन में श्री राधे कृष्ण महोत्सव का भक्तिमय आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में वृंदावन से आए पारस लाडला और दिल्ली से आई माधवी शर्मा, मयंक गॉड और कानपुर के प्रसिद्ध गायक मुकुल बंधु द्वारा भक्ति में गीतों को इनके द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसके बाद श्याम भक्त अपनी जगह से उठकर झूमने लगे। वही शिव सनी ग्रुप द्वारा शिव झाकिया आकर्षण का केंद्र रही। राधे कृष्ण महोत्सव में मुख्य रूप से एमएलसी कल्लू यादव,विधायक अभिजीत सिंह सांगा,विधायक नीलिमा कटियार,सलिल विश्नोई,
कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रजत श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह और महामंत्री दीप्ति सिंह के द्वारा कृष्ण महोत्सव में आए सभी सम्मानित गणों का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक त्रिवेदी एवं अमित शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में रजत श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने आए हुए सभी भक्तों का आभार भी व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भावना अदलखा,प्रदुम अवस्थी,राम जी शुक्ला,विनोद सिंह,मनीष वर्मा,मीडिया प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव,विपिन सिंह,स्वप्निल तिवारी,पूनम,प्रीति,स्वाति,
गीतिका,दिवस पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

विपिन सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh