त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए शहर में स्किन मंत्रा एक जाना-माना नाम है। स्किन मंत्रा, स्वरूप नगर स्थित क्लीनिक में खास तरह के स्किन ट्रीटमेंट के लिए पहली बार हाईप्रो मशीन लायी गई है। स्किन ट्रीटमेंट के लिए क्लीनिक से जुड़े संतुष्ट पेशेंट की एक बड़ी संख्या है। इसलिए सभी शहरवासियों की ख़्वाहिश को ध्यान में रखते हुये हाईप्रो मशीन लगाई गई है। जिससे कानपुर शहर के लोगों को अपने ट्रीटमेंट के लिए कहीं बाहर न भटकना पड़े। इस मशीन के बारे में और ज्यादा जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉफ्रेस का आयोजन स्वरूप नगर स्थित स्किन मंत्रा क्लीनिक में किया गया। इसमें डाक्टर ममता भूरा, डाक्टर मनीष कुमार और स्टेलर कंपनी के सीईओ मिस्टर नवदीप शर्मा भी उपस्थित थे हाईप्रो मशीन के बारे में जानकारी देते हुये डाक्टर ममता भूरा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अपनी तरह की यह पहली मशीन है आम तौर पर झुर्रियों और स्किन की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए पहले इंजेक्शन द्वारा ट्रीटमेंट किया जाता था। लेकिन ये मशीन एक ऐसी प्रक्रिया (in motion HiFU) से काम करती है जो बिना किसी दर्द के ही झुर्रियों से छुटकारा दिलाती है। इस प्रक्रिया में मशीन द्वारा कोलेजन को सक्रिय करके फिर से त्वचा को युवा बना दिया जाता है झुर्रियों के साथ ही हाईप्रो मशीन से स्किन टाइटनिंग, फेस लिफ्टिंग ट्रीटमेंट किया जाता है और डबल चिन से छुटकारा भी पाना संभव है। इसके अतिरिक्त डल स्किन को भी हाई प्रो ट्रीटमेंट द्वारा नई जिंदगी देकर स्वस्थ्य और आकर्षक बनाया जा सकता है इस तरह स्किन मंत्रा में एक ही जगह लोगों को अपनी त्वचा से जुड़ी सारी समस्याओं के समाधान मिल सकते हैं डाक्टर ममता भूरा ने बताया कि स्किन मंत्रा स्किन ट्रीटमेंट के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत है और हमारा हमेशा प्रयास रहा है कि क्लीनिक शहर के लोगो की त्वचा से जुड़ी समस्याओं का नई से नई तकनीकी के माध्यम से समाधान करें। हाइप्रो मशीन भी इसी सिलसिले की एक कड़ी है। उत्तर प्रदेश के लोगों को कानपुर में ही अच्छे से अच्छा ट्रीटमेंट मिल सके इसके लिए स्किन मंत्रा हमेशा की तरह भविष्य में भी प्रयासरत रहेगा।
उत्तर प्रदेश में पहली बार हाईप्रो मशीन


















