कानपुर देहात में मां बेटी की जलकर मौत के बाद विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को मुद्दा बना लिया है…और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोल रही है…एक तरफ समाजवादी पार्टी सरकार को घेरने का काम कर रही है….तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं हैं….बुधवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय तिलक हाल में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की….
इस दौरान जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि कानपुर देहात की दर्दनाक घटना के बाद प्रियंका गांधी के आवाहन पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है….यह ऐसी सरकार है….जो लोगों का घर उजाड़ रही है…उन्होंने कहा कि जिंदा रहते बीजेपी लोगों को जला रही है….इनके अधिकारी इतने निर्दयता पूर्वक आम जनता के साथ व्यवहार कर रहे हैं….इसका कांग्रेस विरोध करती है…वही विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तिलक हाल में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।


















