उत्तर प्रदेश के कानपुर कमिश्नरेट के थाना बिल्हौर के बीबीपुर गाँव मे देर रात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया… चोर लाखों रुपए की नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए वही परिजनों को घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई ।
बिल्हौर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी उपेन्द्र द्विवेदी उर्फ राघव के घर में बीती देर रात घुसे चोर उनके और उनके भाई के कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्सों के लॉक तोड़कर नगदी और जेवर सहित लगभग चार लाख रुपए का माल पार कर ले गए…पास के ही कमरे में सो रहे उपेंद्र और उनकी पत्नी को सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई… जबकि नौकरी करने वाला उनका छोटा भाई धीरेंद्र घर पर मौजूद नहीं था… घटना की जानकारी के बाद उपेंद्र की आवाज पर उसके घर जाने के लिए उठे आस पड़ोस के लोग अपने घरों का दरवाजा बाहर से बंद देख दंग रह गए… लोगों ने सभी घरों की चोरों के द्वारा बाहर से कुंडी बंद किए जाने की आशंका जाहिर की। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की।


















