कानपुर देहात के मड़ौली गाँव मे अतिक्रमण हटाने के दौरान माँ बेटी क़ी ज़िंदा जलकर हुई मौत के मामले मे आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से मिला… पीड़ित परिवार और प्रतिनिधि मण्डल ने बन्द कमरे मे वार्ता क़ी… इस बातचीत के दौरान सपा डेलिगेशन टीम और पीड़ित परिवार के आलावा कोई भी शख्स घर के भीतर नहीं पहुंच पाया…
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने पीड़ित परिवार से बात करने के बाद मिडिया से बात क़ी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा… समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व इस प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व कर रहे सपा नेता मनोज पाण्डेय ने मिडिया से बात करते हुए कहाँ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने स्वयं इस घटना को संज्ञान लेते हुए यह प्रतिनिधि मंडल इस लिए भेजा है ताकि हम पीड़ित परिवार को यह भरोषा दिला सकते कि इस दुख क़ी घड़ी मे समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए जो भी करना पड़े वह पार्टी करने के लिए तैयार है… किसी गरीब के घर को गिराने के लिए बुलडोजर चला देना उचित नहीं… इस घटना के बाद कमिश्नर साहब पीड़ित को मुबाब्ज़ा राशि देने के लिए अपने आवास मे बुला लेते है क्या उन्हें पीड़ित के घर आकर मुबाब्ज़ा राशि नहीं देनी चाहिए थी…
कानपुर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जैसे ही घटना का वीडियो राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने देखा तो उसी दिन हम सभी को पीड़ित परिवार से मिलने के निर्देश दिए थे लेकिन हम सभी जैसे ही घर से बाहर निकलते मेरे घर को छावनी मे तब्दील कर मुझे नजर बन्द कर दिया गया… हम कल भी आना चाहते थे हमें रास्ते मे रोक लिया गया…. आज जब अंतिम संस्कार हो गया उसके समाजवादी पार्टी के डेडिकेशन को गांव के अंदर घुसने दिया गया … गांव की जिस तरह से सड़कों को बनाया जा रहा है इससे साफ लगता है कि सरकार का कोई ना कोई बड़ा नेता अब यहां पहुंचने वाला है…
वह इस पूरी घटना में पीड़ित शिवम का कहना है कि जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है ना ही मुझे कोई न्याय मिला है… शिवम ने बताया कि समाजवादी पार्टी के लोग आए थे उन्होंने मदद का भरोसा किया है और न्याय दिलाने की बात कही है…


















