Advertisement

नमो सेना इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँचे कानपुर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

कानपुर

नमो सेना इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँचे कानपुर

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

राम चरित मानस को जलाने वाले खुद जलकर नष्ट हो जायेगे–सोमनाथ बोस

नमोसेना इंडिया भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा सोमनाथ बोस पौत्र नेता सुभाषचन्द्र बोस के कानपुर प्रवास पर नमो सेना की प्रदेश संयोजक डॉ०आरती मोहन के निवास ग्वालटोली पर दादा का जोरदार स्वागत किया गया,,,स्वागत मे प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने दादा सोमनाथ बोस व राष्ट्रीय सचिव, काजी अरमान का पुष्प देकर स्वागत किया गया,,

आपको बता दे कि आरोग्य धाम में प्रेस वार्ता की गई जिसमे दादा ने कहा कि २०२४ लोकसभा चुनाव को देखते हुए हम सबने जिम्मेदारी तय कर ली है,,नमो सेना संगठन मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्पित है,,, नमो सेना उतर प्रदेश सहित पूर्ण भारत वर्ष में 400 लोक सभा सांसदों की जीत का लक्ष्य लेकर काम कर रही है,,,उत्तर प्रदेश की 75 सीटों पर भाजपा विजय के साथ आगे बढ़ेगी,,,दादा सोमनाथ बोस ने उत्तर प्रदेश मे राम चरित मानस की प्रतियाँ जलाने पर कड़ी निन्दा की है उन्होंने कहा कि राम चरित मानस भारत की आत्मा है इसको जलाने स्वयं जलकर नष्ट हो जायेगे,,प्रेसवार्ता में आरोग्यधाम के संस्थापक डॉक्टर आरती मोहन और डा० हेमन्त मोहन भी उपस्थित रहे,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh