Advertisement

ट्रांसपोर्ट भवन मे मेदांता अस्पताल लखनऊ व यू पी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा शिविर

आज  प्रातः 10:00 से सायंकाल 5:30 तक मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ एवं यू०पी० मोटर ट्रान्सपोर्टर्स एसोसियेशन (पंजी) के सहयोग से निःशुल्क धर्मार्थ स्वास्थ्य जांच / परामर्श (बीपी, शुगर, ई०सी०जी०) / जनरल फिजिशियन, गैस्ट्रो(पेट सम्बन्धित), आर्थो(जोड़ एवं स्पाइन), कार्डियक, न्युरो (नस सम्बन्धित) शिविर का आयोजन ट्रान्सपोर्ट भवन, 133/296-ए, ट्रान्सपोर्ट नगर, थाना बाबूपुरवा के सामने किया गया जिसमें ट्रान्सपोर्ट नगर के 400 से अधिक परिवहन व्यवसाईयो एवं क्षेत्रीय जनसाधारण ने इसका पूर्ण लाभ उठाया। साथ ही मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के प्रशासनिक श्री अलोक खन्ना जी द्वारा भविष्य में इस प्रकार के स्वास्थ्य सेवाएं समय समय पर संस्था के साथ उपलब्ध कराते रहेगें उपरोक्त शिविर में मुख्य रूप से मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की समस्त टीम सहित संस्था के प्रदेश अध्यक्ष- श्री अजय कुमार कपूर, प्रदेश महामंत्री- श्री मनीष कटारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आशू गांधी, अरूण वाधवा, के०सी० शर्मा, गुलशन छाबड़ा, राजेन्दर सिंह सेठी, कवल गांधी, अभिषेक यादव आदि समस्त परिवहन व्यवसायी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh