Advertisement

कानपुर में एक बार फिर दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है दरअसल पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी की बहू मोनिका सोनकर ने अपने ही ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की है उन्होंने बताया कि साल 2019 में उनकी शादी विधायक के भांजे विशाल सोनकर के साथ हिंदू रिती रिवाज के साथ हुई थी सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार उन्हें दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा जिसके बाद उन्होंने कई बार पुलिस के पास जाकर शिकायत भी की इस दौरान पुलिस के दबाव के चलते आपसी समझौता भी हो गया लेकिन बावजूद इसके अभी भी मोनिका को परेशान किया जा रहा है यही नहीं उनके पक्ष में केस लड़ रहे वकीलों का भी आरोप है कि विधायक के गुण और कुछ उनके सीनियर वकील भी उन्हें केस से वापस हटने का दबाव बना रहे हैं वही आला अधिकारियों का इस मामले पर कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh