Advertisement

बारात में शामिल होने आये कार सवारो से लूट

बिल्हौर

बारात में शामिल होने आये कार सवारो से लूट

कानपुर कमिश्नरेट के ककवन थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाए कम होने का नाम नही ले रही है। थाना क्षेत्र में हुई लूट, हत्या, डक़ैती जैसी बड़ी घटनाओं ने यह साबित कर दिया अपराधी पुलिस को कितने हल्के में ले रहे हैं। घटना बीती देर रात ककवन थाना क्षेत्र के औरोंतहारपुर गांव की है। जहा बारात में शामिल होने आये बांगरमऊ जनपद उन्नाव निवासी कार सवारो को गांव के बाहर मारुति वैन सवारो द्वारा ओवरटेक कर रोकने के बाद वैन से उतरे आधा दर्जन के करीब अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और कार में सवार लोगो से जेवरात व 50 हज़ार छीनकर फ़रार हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस को आता देख लुटेरे मौके पर मारुति वैन छोड़ भाग गए। पुलिस ने मारुति वैन को अपनी हिरासत में ले लिया है और पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक नाम दर्ज व 7 अज्ञात लोगो के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh