Advertisement

सांसद पचौरी के जन्म दिवस पर हुआ रुद्राभिषेक व प्रियजनों ने काटा केक…

सांसद पचौरी के जन्म दिवस पर हुआ रुद्राभिषेक व प्रियजनों ने काटा केक….

— विभिन्न संगठनों वा भाजपा कार्यकर्ताओं का लगा रहा बधाईयों का तांता….

— शिवरात्रि वा जन्मदिन पर सांसद ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं …

कानपुर 18 फरवरी। शिवरात्रि के पावन पर्व नगर के सांसद सत्यदेव पचौरी के जन्मदिन पर भक्तिपूर्ण सादगी से भरे समारोह का आयोजन उनके निज निवास काकादेव में किया गया। I इससे पूर्व भूतभावन भगवान शिव संग माता पार्वती की महारात्री के पावन पर्व “महा शिवरात्रि” के अवसर परिवारीजनों के साथ रुद्राभिषेक का भी अयोजन हुआ। इस अवसर पर नगर के विभिन्न संगठनों एवं वर्गो ने अत्यंत हर्षो उल्लास के साथ सहभागिता की।
दिवस पर्यंत चले इस कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सफाई कर्मचारी आयोग, बाल्मीकी समाज, पाल समाज, अल्पसंख्यक समाज, शासकीय कार्यों की निगरानी करने वाली दिशा समिति की राज्य स्तरीय व जिला कार्यकारिणी के अलावा स्वर्णकार समाज के कर्मठ जनों का आवाग‌मन अनवरत जारी रहा। उक्त कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकताओं अपने लोकप्रिय सांसद को पुष्प गुच्छ समर्पण ,माल्यार्पण ,तिलक करते हुए केक भी काटा।
विभिन्न संगठनों के सहयोगियों का सम्बोधित करते हुए सांसद श्री पचौरी ने युवाओं को संस्कारित रहते हुए प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी । देश की प्रगति में तत्परता से हाँथ बटाने हेतु जनमानस से अपेक्षा भी की ।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh