Advertisement

आल इंडिया गार्ड कॉन्सिल द्वारा 58 वां स्थापना दिवस समारोह

ऑल इंडिया गार्ड कॉन्सिल उत्तर मध्य रेल की जूही यार्ड स्थित जीएमसी लॉबी पर ऑल इंडिया गार्ड कॉन्सिल का 58वा स्थापना दिवस बहुत धूम धाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मै उत्तर मध्य रेल के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक,श्री एस के गौतम जी उपस्थित रहे 1966 में आज ही के दिन एआईजीसी की स्थापना नई दिल्ली में सरदार श्री अतर सिंह आहूजा जी के द्वारा हुई थी इस अवसर पर एआईजीसी उत्तर मध्य रेल के ज़ोनल मीडिया सचिव श्री प्रकाश कुमार तिवारी बे बताया कि एआईजीसी पूरे देश में भारतीय रेल में कार्य कर रहे 30000 से ज़्यादा गार्डों के हक और अधिकार के लिए प्रशासन के साथ सामंजस्य मिलाकर कार्य करने वाला संगठन है जिसकी पूरे देश की प्रत्येक ज़ोन और डिविज़न और लॉबी पर शाखायें हैं। वर्तमान परिवेश में जब भारतीय रेल माल परिवहन के क्षेत्र में नई ऊँचाई को छू रही है, गार्डों को आज भी बिना रोशनी और गंदगी से भरे ब्रेकवान में कार्य करना पड़ रहा है। नियंत्रकों द्वारा गार्डों के शोषण तथा गार्डों के रिक्त पदों को भरने में हो रही देरी से गार्डों में बहुत रोष है लाइन बॉक्स को बंद करने और बिना रोड लर्निंग के गाड़ियों के संचालन से ट्रेन मैनेजर, जो गाड़ियों के सुरक्षित संचालन के लिए जिम्मेदार होते हैं उनको अपने कार्य को करने में असुविधा हो रही है। उप मुख्य परिचालन प्रबंधक महोदय ने इस सम्बंध में सभी उचित कदम उठाने का पूर्ण आश्वासन दिया तथा भविष्य में भी आने वाली समस्याओं के निवारण हेतु साथ देने का भरोसा भी दिया इस अवसर पर GMC कानपुर शाखा के अध्यक्ष संतोष कुमार, शाखा सचिव रोहित तिवारी, संगठन सचिव कपिल देव, सहायक सचिव राजेश राठी, ज़ोनल उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, ज़ोनल मीडिया सचिव ज़ोनल सहायक संगठन मंत्री उत्तर मध्य रेल प्रकाश कुमार तिवारी शाखा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, संदीप कुमार,शिव शंकरमनीष मिश्रा, आलोक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अनिल सचान, आलोक कुमार, आलोक मिश्रा, राजेश तिवारी, अरुण मिश्रा के साथ रिटायर्ड गार्डों में राजीव मिश्रा, के के शर्मा, जे पी शर्मा, रामशंकर, रामकिशोर, गौरी शंकर, वी एन दुबे उपस्थित रहे इस अवसर पर मुख्य नियंत्रक श्रीमती सीमा शुक्ला जी भी उपस्थित रहीं एआईजीसी की तरफ़ से आयोजित इस समारोह में सभी रिटायर्ड गार्डों के सम्मान हेतु उप मुख्य परिचालन प्रबंधक ने सभी रिटायर्ड गार्डों को बैग देकर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh