Advertisement

शिवरात्रि का महापर्व शिव जी के प्रिय भोजन से सजी आज की भोजन थाली

बाबा नीब करौरी जी की रसोई कानपुर ट्रांसपोर्ट नगर में धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि का महापर्व*शिव जी के प्रिय भोजन से सजी आज की भोजन थाली बाबा नीब करौरी जी की रसोई ट्रांसपोर्ट नगर कानपुर में एक ऐसी सेवा/संस्था है जो सिर्फ 10rs में जरूरतमंदों और गरीबों को पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार 400-500 लोगो को रोजाना भोजन कराने की सेवाएं प्रदान कर रही है भोजन थाली में 4 रोटी एक पनीर की सब्जी एक सूखी सब्जी चावल रायता फल और एक मीठा होता है डेली का मेनू भी चेंज होता है बाबा नीब करौरी महाराज जी की रसोई के प्रचारक मनहर कांत गेहानी जी ने बताया की ये रसोई की वजह से हम सभी को सेवा करने का मौका मिलता है । बाबा जी कहते थे LOVE ALL SERVE ALL FEED All बाबा जी के कथनों का पालन करते हुए ही इस सेवा को संचालित किया जा रहा है इस रसोई के मुख्य प्रबंधक श्री सुमित मखीजा जी ने सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा की इस सेवा में सभी को आगे बढ़कर आना चाहिए और सेवा से जुड़ना चाहिए ताकि और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को भोजन प्रसाद की सेवाएं दी जाए और कोई भूखा न रहे । जय बाबा की सेवा में मुख्य रूप से संजीव पांडे , मंजुल पांडे , सुमित मखीजा , मनहर कांत गेहानी , राजेंद्र यादव ,बबलू, रवि ,अन्य सभी सेवा में शामिल रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh