Advertisement

उर्सला अस्पताल में गुर्दा के सामान्य मरीजों के साथ-साथ हेपेटाइटिस सी संक्रमित मरीजों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा

कानपुर

उर्सला अस्पताल में गुर्दा के सामान्य मरीजों के साथ-साथ हेपेटाइटिस सी संक्रमित मरीजों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा….अभी तक संक्रमित ओं के लिए एक डायलिसिस मशीन थी जिससे एक दिन में तीन डायलिसिस ही हो पाती थी…इसको देखते हुए दो अतिरिक्त मशीनें मंगाई गई है अब 1 दिन में 9 संक्रमित की डायलिसिस तीन शिफ्ट में हो सकेगी….आपको बता दें कि उर्सला में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत वाराणसी का हेरिटेज हॉस्पिटल डायलिसिस यूनिट का संचालन कर रहा है…अभी तक यहां पर 10 डायलिसिस मशीन थी जिसमें से एक पर हेपेटाइटिस सी संक्रमित कि डायलिसिस होती है…
संक्रमित ओं की संख्या अधिक होने से उन्हें इंतजार करना पड़ता था….इस समस्या को देखते हुए डायलिसिस यूनिट के नोडल अफसर डॉ शैलेंद्र तिवारी ने शासन को मशीनें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था इस पर दो नई डायलिसिस मशीनें भेजी गई हैं….
कार्यवाहक सीएमएस डॉ शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि हेपेटाइटिस सी संक्रमित के लिए अब तीन मशीनें हो गई हैं… जिससे 1 दिन में 9 संक्रमित हो कि डायलिसिस की जा सकेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh